नव साहित्यकार में अतिथि मेहमानों का स्वागत हैं | नव साहित्यकार में छपी सारी सामग्री का सर्वाधिकार सुरक्षित हैं | डॉ.सुनील जाधव ,नांदेड [महाराष्ट्र]|mobile-०९४०५३८४६७२ या इस मेल पर सम्पर्क करें -suniljadhavheronu10@gmail.com

ब्लॉग लेखन या चिठ्ठा लेखन: डॉ.सुनील जाधव भाग-१


                                                  
स्वरूप, ईतिहास एवं विकास :-

           १९८३ से ब्लॉग लेखन का आरम्भ माना जाता हैं | विकिपीडिया के हिस्ट्री ऑफ़ ब्लॉग्गिंग पर ब्लॉग लेखन का वर्गीकरण किया गया | जिसे हम चार भागों में विभाजित कर सकते हैं |
१.१९८३ से १९९३
२.१९९४ से २००१
३.२००१ से २००४
४.२००४ से अबतक  किया गया हैं |
हिंदी में ज्ञात रूप में पहला ब्लॉग 21 अप्रैल,२००३ को प्रकाशित आलोक कुमार का ‘’ नौ दो ग्यारह’’ को माना जाता हैं | १० नवंबर,२००३ में देवाशीष  का '' नुक्ता चीनी '' ब्लॉग प्रकाशित हुआ | वहीँ ‘’छूकर मेरे मन को ‘’ ब्लॉग पर सुनील नेहरा ने ‘’लेबनान.ओआरजी’’ नामक ब्लॉग के लेखक अमित अग्रवाल को ब्लॉग का पिता कहा हैं | जो प्रति महीने ब्लॉग के जरिये बीस लाख से भी ज्यादा कमाता हैं |
              गिने चुने चिठ्ठों से आरम्भ हुआ, ब्लॉग लेखन आज लगभग पचास हजार के करीब पहुँच गया हैं | ब्लॉग लेखन को चिठ्ठा लेखन भी कहा जाता हैं | चिठ्ठा जगत या ब्लॉग आज पाँचवे नेत्र या आधार स्तम्भ के समान कार्य करता हैं | चिठ्ठा या ब्लॉग के कारण क्रांतिकारी परिवर्तन आया | हमारे संदेशों को सेकंडों में विश्व के कोने-कोने में पहुँचाया जा सकता हैं | यह निजी समाचार पत्र या मीडिया के समान हैं | यहाँ ब्लॉग लेखक को अपना लेख, आलेख, समाचार, रचनाएँ देने के लिए किसी समाचार या मीडिया वाले के पास जाने की जरूरत नहीं बल्कि वह खुद समाचार पत्रिका, मीडिया का मालिक है | वह जब चाहे, जैसा चाहे अपनी बात को सशक्त ढंग से रख सकता है | ब्लॉग में निजी स्वतंत्रता होती हैं | हिंदी ब्लोगर एवं कथाकार उदय प्रकाश जी इस संम्बंध में कहते हैं,
‘’ निजी स्वतंत्रा के आधुनिक विचार के लिए भी बल्ग की दुनिया में जगह है | ब्लॉग के माध्यम से कितने सार्थक काम और बहसें हो रही हैं, यह एक अलग मुद्दा है, लेकिन ब्लॉग लेखक को एक निजी किस्म की स्वतंत्रता देता है | उस स्पेस का इस्तेमाल लेखक अपने तरीके से निर्बंध होकर कर सकता है |’’

                 शुरुवाती दौर में इसका पाठक कम था | अब इसके पाठक भी बढ गये है | पाठक बढायें भी जा सकते हैं | ब्लॉग लेखकों का राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय ब्लॉग सम्मेलन होता हैं | निरतर ब्लॉग लेखन एवं सर्व श्रेष्ठ उपयोगी, ज्ञान वर्धक ब्लॉग को पुरस्कार भी दिए जाते है | आज ब्लॉग लेखन अपनी बात रखने के साथ कमाई का जरिया भी बन गया हैं | घर बैठे आप लाखों रुपयों की कमाई कर सकते हैं | जैसे नवसाहित्यकार [ navsahitykar.blogspot.in],  ब्लॉगवाणी,  ब्लॉगवार्ता, ब्लॉग प्रहरी, चिठ्ठाजगत, चिठ्ठा-चर्चा, देशी पंडित, अक्षर ग्राम नेटवर्क, हिंदी चिठ्ठाकार, हिंदी चिठ्ठे, हिंदी-ब्लोगर्स, भारतीय चिठ्ठो की सूचि, वन इंडिया, ब्लॉग अड्डा, देसी ब्लोग्स,स्वर्गविभा, हमारीवाणी, चिठ्ठा विश्व, ब्लॉग सेतु, परिकल्पना समूह, याहू पर हिंदी चिठ्ठे  आदि ब्लॉग जो समूह रूप में कार्य कर सकता हैं | ब्लॉग प्रसिद्धि का सरल मार्ग हैं | ब्लॉग अंतर्जाल पर चलने वाल निशुल्क समाचार पत्र, पत्रिका, विज्ञापक, अभिव्यक्ति का वह मंच हैं | जो गूगल के द्वारा प्रेषित किया जाता हैं | जिसका वेबसाइट के जैसे प्रयोग भी किया जा सकता हैं | जहाँ ब्लॉग लेखक अपनी मर्जी से बिना रोक टोक साहित्य, समाचार, उद्योग, विज्ञापन, व्यवसाय आदि को घर बैठे लोगों तक पहुँचाता हैं |
               हिंदी ब्लॉग लेखन २००४ से लेखन में गति पकड़त हुआ नजर आता है | आज विश्व के साहित्यकार, फिल्मकार, संगीतज्ञ, खिलाड़ी, नेता, अभिनेता, विभिन्न कलाकार आदि ब्लॉग का प्रयोग अपनी बात को सशक्त ढंग से रखने का जरिया बनाएँ हुए हैं | सामन्य तौर पर कागज पर हम अपने परिचय एवं परिजनों को चिठ्ठियाँ लिखा करते थे | आज संगणक पर अंतर्जाल के जरिये हम किबोर्ड से अपनी भाषा और मन चाहे फोंट में सम्पूर्ण विश्व के सम्मुख अपने विचारों, भावनों, समीक्षाओं, आलोचनाओं, कविताओं, कहानियों आदि को रख सकते हैं | अमिताब बच्चन, ओबामा, नरेद्र मोदी आदि ब्लॉग के जरिये अपने विचारों को रखते है | आरम्भिक दौर में ब्लॉग लेखन के लिए भाषाई एवं फोंट की कठिनाई थी | ब्लॉग लेखन केवल अंग्रेजी भाषा में ही होते थे | किन्तु कई अप्लिकेशन, सोफ्टवेअर के शोध के चलते एक साथ विश्व की किसी भी भाषा में अपना सन्देश ब्लॉग पर टंकित किया जा सकता था | आज हिंदी भाषा में ब्लॉग लेखन में क्रांति आगई हैं | अंतर्जाल में हिंदी फोंट मंगल एवं यूनिकोड ने हिंदी को वैश्विक बना दिया है | आज ब्लॉग लेखन के लिए अंग्रेजी भाषा का आना जरुरी नहीं हैं | वह अपनी किसी भी भाषा में ब्लॉग लेखन एवं संचलन कर सकता हैं | आज विश्व की सौ से भी अधिक भाषाओं में ब्लॉग लेखन किया जा सकता हैं | साथ ही अनुवाद एप्लीकेशन के जरिये उसे पढ़ा भी जा सकता हैं | हर रोज ब्लॉग में नए नए परिवर्तन ब्लॉग लेखन की कमियों को पूरा करते हुए नजर आ रही है | लेखन, वीडियों, ऑडियो, विज्ञापन, यु टूब, आदि अंतर्जाल की सारी सामग्री को मुठ्ठी में कर लिया हैं | किसी भी वेब साईट, विडियो, ऑडियो,पत्र-पत्रिकाओं आदि की लिंक ब्लॉग के माध्यम से दी जा सकती हैं | लिंक का संदर्भ की भाँती प्रयोग किया जा सकता हैं |
             

टिप्पणियाँ