नव साहित्यकार में अतिथि मेहमानों का स्वागत हैं | नव साहित्यकार में छपी सारी सामग्री का सर्वाधिकार सुरक्षित हैं | डॉ.सुनील जाधव ,नांदेड [महाराष्ट्र]|mobile-०९४०५३८४६७२ या इस मेल पर सम्पर्क करें -suniljadhavheronu10@gmail.com

सम्पूर्ण भारतीय जीवन का चित्रण प्रेमचंद के साहित्य में हुआ हैं –डॉ.सुनील गुलाबसिंग जाधव

वक्ता -डॉ.सुनील जाधव,
 अध्यक्ष -प्राचार्य गवई, डॉ.अरुणा शुक्ल, डॉ.कुलकर्णी,
डॉ.सी.एस.भोवते,ग्रन्थपाल डॉ.एल.एस.जाधव 

            नांदेड़:- प्रमुख अतिथि वक्ता के रूप में आमंत्रित डॉ.सुनील जाधव जी ने छात्रों को सम्बोधित करते हुए प्रेमचंद पर आधारित कविता प्रस्तुत की और आगे कहा, “ प्रेमचंद के साहित्य में सम्पूर्ण भारतीय जीवन का चित्रण हुआ | जिसमें किसान-मजदूर,दलित-पीड़ित, स्त्री-अल्पसंख्यक, उपेक्षित-जमीदार, कारखानदार, साहूकार,आमिर वर्ग के साथ बाल मनोविज्ञान, सामाजिक, राजनैतिक, धार्मिक, आर्थिक, विषय के साथ  लिव.एंड रिलेशन शिप जैसे विषयों को अपने साहित्य में सौ साल पहले ही लिख दिया था | उनका साहित्य लेखन सौ साल आगे की सोच रखता था | आपका साहित्य आदर्श से होता हुआ यथार्थवाद तक पहुँचता हैं | प्रेमचंद से पहले साहित्य मात्र मनोरजन, तिलस्म, अय्यारी, जासूसी तक सिमित था और उसका पाठक वर्ग मात्र अभिजात्य वर्ग था | पुराने बन्धनों को छोड़ कर प्रेमचंद ने सबसे पहले आम जनता की समस्या को अपने साहित्य में अभिव्यक्त किया | जिस कारण उनका साहित्य जनमानस में लोकप्रीय हुआ | यही कारण हैं कि प्रेमचंद को उपन्यास सम्राट, कलम का सिपाही आदि नामों से सम्बोधित किया जाता हैं | इसीलिए उनका साहित्य कालजयी साहित्य हैं, और आज भी वह उपयोगी हैं |
                 साइंस कॉलेज के हिंदी विभाग द्वारा आयोजित प्रेमचंद की १३९ वी जयंती बड़ी धूम धाम से मनायी गयी हैं | इस वक्त मंच पर हिंदी विभाग, यशवत कॉलेज, से प्रमुख वक्ता के रूप में हिंदी साहित्यकार डॉ.सुनील गुलाबसिंग जाधव , अध्यक्ष रूप में प्राचार्य डीयू गवई ,कार्यक्रम के संयोजक डॉ.अरुणा शुक्ला, डॉ.सी.एस.भोवते, ग्रंथपाल डॉ.एल.एस.जाधव,डॉ.वी.वी.कुलकर्णी उपस्थित थे |
            कार्यक्रम की भूमिका डॉ.अरुणा शुक्ल ने तो प्रेमचंद पर आधारित कविता वैष्णवी खंदारे एवं निरंजन राठोड, सोनम बसवंते ने अपना मनोगत व्यक्त किया | इस समय भारी संख्या में छात्रों की उपस्थिति थी | 

प्राचार्य डी.यु.गवई डॉ.सुनील जाधव का सत्कार करते हुए  




टिप्पणियाँ