नव साहित्यकार में अतिथि मेहमानों का स्वागत हैं | नव साहित्यकार में छपी सारी सामग्री का सर्वाधिकार सुरक्षित हैं | डॉ.सुनील जाधव ,नांदेड [महाराष्ट्र]|mobile-०९४०५३८४६७२ या इस मेल पर सम्पर्क करें -suniljadhavheronu10@gmail.com

मुंबई में डॉ.सुनील जाधव को मुंशी प्रेमचन्द साहित्य अकादमी पुरस्कार प्रदान



मुंबई-गुरूवार २३ मार्च,२०२३ को रंगशारदा सभागार, बांद्रा मुंबई में आयोजित महाराष्ट्र राज्य हिंदी साहित्य अकादमी, मुबई द्वारा पुरस्कार वितरण समारोह में डॉ.सुनील जाधव को मुंशी प्रेमचन्द साहित्य अकादमी पुरस्कार से डॉ.शीतल प्रसाद दूबे कार्याध्यक्ष महाराष्ट्र राज्य हिंदी साहित्य अकादमी, श्री. सचिन निम्बालकर सहनिदेशक (मराहिसाअ)हिंदी साहित्यकार चित्रा मुदगल, डॉ.सुधाकर मिश्र, डॉ.करूणा शंकर उपाध्याय, डॉ.ठाकुर जी के हाथों सम्मानित किया गया | यह पुरस्कार उनके द्वारा लिखित गोधडी कहानी संग्रह के लिए प्रदान किया गया | पुरस्कार के रूप में स्मृति चिन्ह, प्रमाण पत्र फ्रेम एवं पच्चीस हजार राशि का चेक प्रदान किया गया |

फिल्म कलाकार आशुतोष राणा, मनोहर जोशी, गीतकार अनूप जलोठा आदि लोकप्रिय हस्तियों को भी सम्मानित किया गया | कार्यक्रम में विधायक आशीष शेलार की उपस्थिति रही |

कविता, कहानी, एकांकी, नाटक, अनुवाद, सम्पादकीय, समीक्षा आदि विधाओं में लगभग २० किताबें प्रकाशित हैं | डॉ.सुनील जाधव की इस सफलता के लिए देश - विदेश में स्थित विभिन्न मित्रों, साहित्यकारों की उन्हें शुभकामनाएं प्राप्त हो रही हैं |


टिप्पणियाँ