नव साहित्यकार में अतिथि मेहमानों का स्वागत हैं | नव साहित्यकार में छपी सारी सामग्री का सर्वाधिकार सुरक्षित हैं | डॉ.सुनील जाधव ,नांदेड [महाराष्ट्र]|mobile-०९४०५३८४६७२ या इस मेल पर सम्पर्क करें -suniljadhavheronu10@gmail.com

यशवंत महाविद्यालय,हिंदी विभाग की छात्रा को मिला डॉ.चन्द्रभान वेदालंकार स्मृति पुरस्कार (यशवंत हिंदी भूषण से कु.गायत्री सोलंकी सम्मानित)




स्वामी रामानंद तीर्थ विश्वविद्यालय, नांदेड़ द्वारा प्रतिवर्ष गुणवत्ता धारी छात्रों का विभिन्न पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाता है| इस श्रृंखला में २०२३ इस वर्ष यशवंत महाविद्यालय के हिंदी विभाग में बी.ए. ऐच्छिक हिंदी विषय में गुणवत्ता प्राप्त करने वाली छात्रा कु. गायत्री सोलंकी को डॉ.चन्द्रभान वेदालंकार स्मृति पुरस्कार से सम्मानित किया गया| उनकी इस सफलता के लिए पूर्व प्रति कुलपति एवं प्रधानाचार्य गणेशचन्द्र शिंदे तथा हिंदी विभाग प्रमुख प्रो.संदीप पाइकराव, डॉ.साईनाथ शाहू, हिंदी साहित्यकार डॉ.सुनील जाधव के हाथों उनका सम्मान किया गया | कु.गायत्री सोलंकी ने अपना मत व्यक्त करते हुए कहा कि, मेरी गुणवत्ता प्राप्ति में मेरे परिवार के साथ हिंदी विभाग के सभी प्राध्यापकों का मार्गदर्शन मेरे साथ सदैव रहा| इसलिए मैं हमेशा उनकी ऋणी रहूँगी | तो वहीं प्रधानाचार्य ने छात्रा के साथ हिंदी विभाग की प्रशंसा की और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी| 





टिप्पणियाँ