डॉ.सुनील जाधव, प्रचार्य गणेशचन्द्र शिंदे, कु. संध्या सावते, सुफियान शेख, ठाकुर विजयसिंह |
गाँधी फाउंडेशन, जलगाँव के आधीन यशवंत महाविद्यालय के हिंदी विभाग द्वारा मार्च २०२२ को सम्पूर्ण महाराष्ट्र में आयोजित होने वाली गाँधी संस्कार परीक्षा ली गई थी | जिसमें यशवंत महाविद्यालय के बीएससी प्रथम वर्ष द्वितीय भाषा हिंदी के छात्र सूफियान शेख एवं बीएससी द्वितीय वर्ष के कु.संध्या सावते जी को सम्पूर्ण महाराष्ट्र में राज्य स्तरीय प्रथम पुरस्कार मिला | पुरस्कार का स्वरूप प्रमाण पत्र एवं स्वर्ण पदक रहा | गाँधी संस्कार परीक्षा के समन्वयक एवं मार्गदर्शक के रूप में डॉ.सुनील जाधव एवं डॉ.विजयसिंह ठाकुर जी ने परिश्रम पूर्वक कार्य किया |
यशवंत
महाविद्यालय के प्रधानाचार्य गणेशचन्द्र शिंदे जी के कर कमलों से छात्रों को
प्रमाण पत्र एवं स्वर्ण पदक देकर गौरवान्वित किया | और अपने विचार साझा करते हुए कहा, ऐसी परीक्षाओं
से गांधी के विचारों का छात्रों में बीजारोपण होता हैं | आज विश्व को सत्य, अहिंसा, सत्याग्रह जैसे विचारों पर चलने की आवश्यकता हैं | इस सफलता के लिए आगे समन्वयक डॉ.सुनील जाधव का अभिनंदन किया
|
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें