‘शोध-ऋतु’ के मुख्य संपादक डॉ. सुनील गुलाबसिंग जाधव को ‘शीलभद्र सम्मान’ दार्जिलिंग साहित्य महोत्सव-2026 में विंग्स ए पब्लिकेशन हाउस की ओर से किया गया सम्मानित दार्जिलिंग। दार्जिलिंग साहित्य महोत्सव-2026 के अवसर पर ‘शोध-ऋतु’ अंतरराष्ट्रीय शोध पत्रिका के मुख्य संपादक डॉ. सुनील गुलाबसिंग जाधव को हिंदी भाषा, साहित्य एवं शोध के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए ‘शीलभद्र सम्मान’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान विंग्स ए पब्लिकेशन हाउस, दार्जिलिंग की ओर से प्रदान किया गया। सम्मान समारोह के अवसर पर नेपाली साहित्य सम्मेलन, दार्जिलिंग के महासचिव महेंद्र प्रधान, विंग्स ए पब्लिकेशन हाउस की एडिटर-इन-चीफ सुलेखा सरकार, दार्जिलिंग हिल्स यूनिवर्सिटी के परीक्षा नियंत्रक डॉ. देबाशीष दत्ता, एसएसएम जलपाईगुड़ी के अतिरिक्त जिला परियोजना अधिकारी राजीव चक्रवर्ती, दार्जिलिंग हिल्स यूनिवर्सिटी की रजिस्ट्रार सुजाता रानी राय तथा आचार्य नंददुलारे वाजपेयी फाउंडेशन, पलवल की अध्यक्ष सुमन रानी एवं सचिव संजय कुमार सहित अन्य साहित्यकार एवं शिक्षाविद उपस्थित रहे। डॉ. जाधव ‘शोध-ऋतु’ के माध्यम से शोधार्थियों, प्राध्यापकों ए...
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप