नव साहित्यकार में अतिथि मेहमानों का स्वागत हैं | नव साहित्यकार में छपी सारी सामग्री का सर्वाधिकार सुरक्षित हैं | डॉ.सुनील जाधव ,नांदेड [महाराष्ट्र]|mobile-०९४०५३८४६७२ या इस मेल पर सम्पर्क करें -suniljadhavheronu10@gmail.com

‘शोध-ऋतु’ के मुख्य संपादक डॉ. सुनील गुलाबसिंग जाधव को ‘शीलभद्र सम्मान’

‘शोध-ऋतु’ के मुख्य संपादक डॉ. सुनील गुलाबसिंग जाधव को ‘शीलभद्र सम्मान’


 दार्जिलिंग साहित्य महोत्सव-2026 में विंग्स ए पब्लिकेशन हाउस की ओर से किया गया सम्मानित

दार्जिलिंग। दार्जिलिंग साहित्य महोत्सव-2026 के अवसर पर ‘शोध-ऋतु’ अंतरराष्ट्रीय शोध पत्रिका के मुख्य संपादक डॉ. सुनील गुलाबसिंग जाधव को हिंदी भाषा, साहित्य एवं शोध के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए ‘शीलभद्र सम्मान’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान विंग्स ए पब्लिकेशन हाउस, दार्जिलिंग की ओर से प्रदान किया गया।


सम्मान समारोह के अवसर पर नेपाली साहित्य सम्मेलन, दार्जिलिंग के महासचिव महेंद्र प्रधान, विंग्स ए पब्लिकेशन हाउस की एडिटर-इन-चीफ सुलेखा सरकार, दार्जिलिंग हिल्स यूनिवर्सिटी के परीक्षा नियंत्रक डॉ. देबाशीष दत्ता, एसएसएम जलपाईगुड़ी के अतिरिक्त जिला परियोजना अधिकारी राजीव चक्रवर्ती, दार्जिलिंग हिल्स यूनिवर्सिटी की रजिस्ट्रार सुजाता रानी राय तथा आचार्य नंददुलारे वाजपेयी फाउंडेशन, पलवल की अध्यक्ष सुमन रानी एवं सचिव संजय कुमार सहित अन्य साहित्यकार एवं शिक्षाविद उपस्थित रहे।

डॉ. जाधव ‘शोध-ऋतु’ के माध्यम से शोधार्थियों, प्राध्यापकों एवं साहित्यकारों को अकादमिक मंच उपलब्ध कराने तथा हिंदी में शोध एवं साहित्यिक लेखन को प्रोत्साहित करने की दिशा में कार्यरत हैं। उन्होंने भारतीय ज्ञान परंपरा पर केंद्रित दार्जिलिंग विशेषांक के लिए हिंदी सेवा के उद्देश्य से निःशुल्क संपादकीय कार्य भी किया। संगोष्ठी के एक शैक्षणिक सत्र की अध्यक्षता भी उन्होंने की। दार्जिलिंग साहित्य महोत्सव में मिला यह सम्मान उनके साहित्यिक एवं अकादमिक योगदान के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।































https://www.globalmarathwada.page/2026/10/blog-post_717.html



टिप्पणियाँ